
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले छात्रों ने अपने मेहनत और लगन से इतिहास रच दिया है. दंतेवाड़ा जिले के कुल 68 स्टूडेंट्स ने NEET और JEE 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है. इस अवसर पर बोलते हुए दंतेवाड़ा कलेक्टर विनित नंदनवार ने स्टूडेंट्स की इस कामयाबी को एक प्रमुख उपलब्धि बताया है. कलेक्टर विनित नंदनवार ने कहा, ‘छू लो आसमान’, जिले में काम करने वाला एक संगठन है. जो ग्राम बालूद और कारली में काम कर रहा है. छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रश्नों को हल करने की रणनीति के बारे में सिखाया जाता है. यहां के 65 छात्रों ने स्टूडेंट्स ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पास करने में सफलता हासिल की हैं. यह एक प्रमुख उपलब्धि है।