publicuwatch24.-रायपुर। सट्टा मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक कौशल साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूपारा डंगनिया में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी के मित्र युवराज साहू निवासी डंगनिया ने मार्च 2023 को प्रार्थी को बताया कि उसके परिचित के प्रसून्न द्विवेदी निवासी उरकुरा को कुछ आवश्यक कार्यो से बैंक खाता चाहिए, जो कुछ दिन बैंक खाता को उपयोग करने के बाद वापस कर देगा कहा। जिस पर प्रार्थी तथा युवराज साहू उरकुरा पास प्रसून्न द्विवेदी से मिले जहां प्रसून्न द्विवेदी ने प्रार्थी को बोला कि उसे निजी आवश्यक लेन-देन करने हेतु कुछ दिन के लिए उसका बैंक खाता चाहिए जो लेन-देन होने के बाद उसे उसका खाता को वापस कर देगा तथा बैंक खाता का उपयोग निजी तौर पर करेगा कोई गलत उपयोग नहीं करेगा। जिस पर प्रार्थी युवराज साहू एवं प्रसून्न द्विवेदी की बातो में आकर दिनांक 22.03.2023 को युवराज साहू के साथ कबीर नगर स्थित कैनरा बैंक में जाकर अपना खाता खुलवाया तथा अपने बैंक खाते का पासबुक, ए.टी.एम. उसी दिन उरकुरा जाकर प्रसून्न द्विवेदी को दे दिया उसके बाद से प्रार्थी का बैंक खाते का ए.टी.एम. कार्ड एवं पासबुक प्रसून्न द्विवेदी स्वयं रखकर उपयोग करने लगा, इसी दौरान कुछ दिनों बाद प्रार्थी कैनरा बैंक शाखा कबीर नगर जाकर अपना खाता चेक कराया तो उसे बैंक मैनेजर ने बताया कि उसके खाते मंे बहुत अधिक पैसो का लेन-देन होने से उसके बैंक खाता को ब्लॉक कर दिया गया है। प्रार्थी को संदेह होने पर वह प्रसून्न द्विवेदी से संपर्क कर अपने बैंक खाता में हुए लेन-देन के बारे मंे पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगा, प्रसून्न द्विवेदी द्वारा प्रार्थी को बिना जानकारी दिए उसके बैंक खाता का गलत उपयोग करते हुए बहुत अधिक राशि का अवैध लेन-देन किया गया है। प्रार्थी द्वारा पता करने पर उसे यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि प्रसून्न द्विवेदी अन्य लोगों के भी बैंक खाता रखा तथा उसका गलत उपयोग कर रहा है। जिस पर आरोपी प्रसून्न द्विवेदी एवं युवराज साहू के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 596/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं 08 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।