रायपुर। डिप्टी मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस सिंहदेव रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर सिंहदेव समर्थकों का हुजूम उमड़ गया है। भव्य तरीके से टीएस सिंहदेव का स्वागत किया गया। आलाकमान के इस फैसले के बाद से समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सिंहदेव के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले साथ काम कर रहे थे अब नए रूप में काम करने का अवसर मिला है। सिंहदेव ने आगे कहा कि पार्टी का संगठन है। प्रदेश प्रभारी हैं। पार्टी के निर्देश हैं। एन एस यूआई, यूथ कांग्रेस हैं। महिला कांग्रेस, और अन्य संगठन का ढांचा है। कैबिनेट के साथी हैं, विधायक हैं। सबके साथ मिलकर जवाबदेही निभानी होगी। कोई अकेला नहीं कर सकता है।