
publicuwatch24..जगदलपुर। जिला खजिन संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के तहत अब तक प्राप्त आबंटन, जारी एवं व्यय राशि के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्ययोजना को शासी परिषद के सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर उद्योग एवं जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजम बेंजाम, नगर निगम सभापति कविता साहू, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, शासी परिषद के अन्य सदस्यगण, कलेक्टर विजय दयाराम के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, वनमण्डलाधिकारी डीपी साहू, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान संचालक धम्मशील गणवीर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।