
K.W.N.S.-रायपुर। नया बस स्टैंड भाठागांव में गुरुवार को निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने जिन ट्रैवल्स कंपनी वालों ने आफिस के सामने टेबल लगाकर टिकट बुकिंग कर रहे थे उन्हें टेबल अंदर करने की समझाइश दी है। विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक ट्रैवल्स कंपनी के मालिक से इसी बात को लेकर कमिश्नर से बहस हो गई । तत्काल कमिश्नर ने दिनांक 1 मार्च 2022 और 27 मार्च 2023 को हुए अनुबंध का हवाला देते हुए तत्काल 13 बस कंपनियों व्दारा संचालित आफिस को सील कर दिया गया।
ट्रैवल्स कंपनियों के लोगों ने कहा कि शासन की मंशा यात्रियों को सुविधा देना था और अवैध ट्रैवल्स एजेंटों पर अंकुश लगाना था, इसके बजाय कमिश्नर ने वैध ट्रैवल्स कंपनी के आफिस में सील लगा दिया इससे क्या शासन की मंशा पूरी हो जाएगी। शासन की मंशा यात्रियों के साथ हो रहे गुंडागर्दी और लूट को रोकना था, और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा दिलाना था,साथ ही अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसना था, न कि वैध ट्रैवल्स कंपनी को परेशान करना था, ट्रैवल्स कंपनी वाले चाहते है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध कराए और व्यापार बढ़े और नाम बढ़े। कमिश्नर ने उक्त सभी 13 ट्रैवल्स कंपनी महेश ट्रैवल्स, कांकेर रोड लाइंस, कांकेर रोडवेज, सकील अहमद सिद्दकी मेट्रो टै्रवल्स, सांई ट्रैवल्स, जसविंदर सिंह साहनी, न्यू रायल ट्रैवल्स, राजधानी ट्रैवल्स, नवीन ट्रांसपोर्ट राधेकृष्ण ट्रैवल्स, तिवारी टूर एंड टै्रवल्स सहित सिल्की ट्रैवल्स के मालिकों को उक्त दिनांक के अनुबंध का हवाला देते हुए 100 रुपए के स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र प्रस्तुत करने कहा कि भविष्य में अपनी दुकान के बाहर टेबल कुर्सी लगाकर अनाधिकृकत रूप से कार्य नहीं करेंगे अब सवाल उठता है कि प्रशासन और आरटीओ व्दारा अवैध ट्रैवल्स एजेंटों के खिलाफ मुहिम चलाकर उनको नए बस स्टैंड से खदेडऩा था, ताकि यात्रियों के साथ किसी प्रकार की गुंडागर्दी और लूटखसोट न हो सके। लेकिन यहां तो उल्टा हो गया।
भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में टैवल्स एजेंसियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन और आरटीओ द्वारा सख्त कदम उठाया गया था। सभी अवैध ट्रेवल्स एजेंटो को बस स्टैंड से बाहर करने और वैध एजेंटो को आई डी कार्ड देकर टिकट बुकिंग करने की सख्त हिदायत दी गई। रायपुर आरटीओ शैलाभ साहू ने कहा की किसी भी सूरत में अवैध बुकिंग एजेंटो को टिकट बुकिंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रेवल्स कंपनी के स्टफजिसके पास आई डी कार्ड होगा वही एजेंट वहां काम कर सकते हैं। गौरतलब है कि जब से नया बस स्टैंड भटगांव में खुला है तब से यात्रियों के साथ बदसलूकी की खबरें और शिकायत मिल रही थी। टिकट के नाम पर चल रहे ब्लेकमेलिंग और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने अब नए नियम कानून लागू हो चुका है।