
K.W.N.S.-सूरजपुर। राष्ट्रीय निगम की योजनाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु स्मॉल बिजनेस योजना (कृषि क्षेत्र) एवं स्माल बिजनेस हेतु जिले को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ऋण लेने हेतु इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. सूरजपुर (छ.ग.) में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। साथ ही जिले में बैंक प्रवर्तित योजना अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में भी जिले को लक्ष्य प्राप्त हुये है। अतः आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 02 जून 2023 है। आवेदक आवेदन जमा करते समय निम्नलिखित शर्तों का पालन करेंगे।