
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में ED की कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बड़ा बयान दिया है. बता दें कि आज बिल्डर और शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर को आज फिर विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया गया। पीएमएलए के तहत पिछले सप्ताह एक होटल से भागते हुए ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया था। चार दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आज और 10 दिनों की रिमांड की मांग की है। पिछले सप्ताह ईडी ने अनवर को 15 दिन की रिमांड पर मांगा था और 4 दिन की मिली थी। और आज भी 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई । ईडी ने अनवर और साथियों पर सरकारी दुकानों से शराब की अवैध बिक्री कर दो हजार करोड़ रूपए कमाई कर राजनीतिक आकाओं तक पहुंचाने की बात कही है । ईडी ने बकायदा अपने प्रेस नोट में भी उल्लेख किया है।