रायपुर। आपको बता दे की पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे पत्रकार सुरक्षा कानून लाने का वायदा किया है और कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घोषणा पर अमल कराने की बात कहीं पर 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी पत्रकार सुरक्षा कानून का विधेयक नही आने पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदन मे बिलासपुर के विधायक शैलेश पाण्डेय ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा की पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार की क्या योजना है इस् पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया की सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवेंदनशील है पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार है पत्रकार साथियों के लिए अधिमान्यता नियमों का सरलीकरण किया गया अधिमान्यता का कोटा दोगुना करने से पत्रकारों की संख्या 600 तक पहुंच गई है सम्मान निधि को 5000 से बढ़ाकर 10000 की गई है जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून भी बनेगा।