रायपुर, 8 मार्च। Rain in CG : छत्तीसगढ़ के कई इलाके में मौसम ने अपना मिजाज बदला लिया है। देर शाम से रात तक गरज-चमक के साथ रायपुर जीपीएम सहित कई जगह बारिश हुई। वहीं बेमौसम हुए बारिश से इलाके में एक बार फिर ठंड बढ़ गयी है। वहीं लोगों का दिनचर्या और जन -जीवन भी प्रभावित हुआ है। वहीं अचानक हुए बारिश ने किसानों और कच्ची ईंट बनाने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बता दे की मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। जिसे लेकर चेतावनी भी जारी की गयी थी।
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश को लेकर मौसम विभाग (Rain in CG) ने अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने बस्तर के कुछ हिस्सों केलिए रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। आने वाले अगले 24-72 घंटे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागाँव, कांकेर, नारायणपुर, धमतरी व गरियाबंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है।
मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, भुवनेश्वर से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।
इसके प्रभाव में 7 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। एक सर्कुलेशन कर्नाटक के मध्य भाग (Rain in CG) पर है। वहीं एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य राजस्थान पर बना हुआ है।