Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

    July 13, 2026

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी

    July 13, 2026

    सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात
    • पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी
    • सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार
    • सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार,वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल
    • शेयर प्रमाण पत्र ने बदली किसान रामरतन जायसवाल की पहचान
    • आदिवासी विकास की नई दिशा: शिक्षा, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं पर तेज़ी से बढ़ा छत्तीसगढ़, मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाई विभाग की उपलब्धियां
    • विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट के लिए मिशन मोड अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

      July 13, 2026

      पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी

      July 13, 2026

      सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

      July 13, 2026

      सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत

      July 13, 2026

      रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार,वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल

      July 13, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा, सीएम की घोषणा बिलासपुर एयरपोर्ट को 27 करोड़ देगी सरकार 
    रायपुर

    विधानसभा में अशासकीय संकल्प पर चर्चा, सीएम की घोषणा बिलासपुर एयरपोर्ट को 27 करोड़ देगी सरकार 

    adminBy adminNovember 30, 2019No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा ने फिर गौरवशाली आयाम स्थापित किया है। बिलासपुर एयरपोर्ट के मसले को लेकर अशासकीय संकल्प पर सदन में सभी ने भाग लिया और सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में भाग लेते हुए सदन में बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर घोषणा करते हुए 27 करोड़ दिए जाने की घोषणा की। बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर यह अशासकीय संकल्प धर्मजीत सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होने कहा-सदन केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि बिलासपुर में अविलंब हवाई सेवा शुरु की जाए. धर्मजीत सिंह ने कहा-बिलासपुर वह संभाग है जो देश के कोयला का पच्चीस प्रतिशत देता है, रेवेन्यू को लेकर भी आँकड़े प्रभावशाली हैं।प्रदेश की न्यायधानी है वहाँ हवाई सेवा चाहिए.. राज्य घरेलु सेवा भी शुरु करने जा रहा है, हर बार एयरपोर्ट को लेकर तमाम पेंच खड़े किए जाते हैं..यह नहीं होना चाहिए. चर्चा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने भी भाग लिया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा-सीएम साहब, नया जहाज़ ले रहे हैं,बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए भी राशि की घोषणा कर दीजिए, हम सहमति देते हैं. सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-मैं केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिल कर आपकी माँग रख चुका हूँ.. इस मसले पर इस संकल्प का समर्थन करता हूँ..साथ ही एयरपोर्ट के उन्नयन.. टर्मिनल और रनवे के लिए 27 करोड़ की राशि सरकार देगी यह घोषणा करता हूँ. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने इस संकल्प के सर्वसम्मति से पारित होने की घोषणा की।
    प्रदेश के 98 उद्योगों पर बकाया 10 लाख से अधिक का डायवर्सन टैक्स: जयसिंह अग्रवाल
    भाजपा के सौरभ सिंह के उद्योगों पर बकाया डायवर्सन टैक्स और इसकी वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर मांगे गए जवाब में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सदन में बताया कि प्रदेश के 98 उद्योगों पर 10 लाख 43 हजार रुपए डायवर्सन टैक्स बकाया है। इन्हें नोटिस दिया जा चुका है। इनसे नियमानुसार वसूली की जाएगी। कई उद्योगों के एनपीए के कारण वसूली नहीं होने की जानकारी दी।
    राजस्व मंत्री के जवाब को अजय चंद्राकर ने बताया गलत, की समिति से जांच करवाने की मांग
    विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धमतरी जिले में शासकीय कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण के लंबित प्रकरण का मामला भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। उन्होंने कहा हर बार प्रश्न लगाने के दौरान ये बताया जाता है कि इस मामले में पेशी की तारीख तय है। हर बार सवाल लगाने के बाद ही ऐसा जवाब कैसे आता है। आखिर जमीन अधिग्रहण के प्रकरण कब से लंबित हैं? राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया साल 2017-18 से प्रकरण लंबित हैं। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि मंत्री का जवाब गलत है। जमीन अधिग्रहण के प्रकरण इससे पहले से लंबित है। मंत्री सदन में गलत जवाब दे रहे है। इसकी जांच प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति से करा ली जाए? स्पीकर डॉ. चरण दास महंत ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति से जांच कराए जाने की मंजूरी दी।
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंडे पर घिरी सरकार
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में विपक्ष के विधायकों ने स्कूलों में अंडे नहीं देने को लेकर सवाल किया। नेता प्रतिपक्ष रमलाल कौशिक ने पूछा कि पांच दिन तक सदन को अंडे के नाम पर गरम रखा गया, लेकिन आदिवासी जिलों में अंडे नहीं दिए जा रहे हैं। क्या वहां विरोध हो रहा है। आखिरी आदिवासी बच्चों को अंडा क्यों नहीं परोसा जा रहा है। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कहीं भी विरोध नहीं हो रहा है। हम स्कूलों में अंडे देंगे। स्कूलों में डीएमएफ और अन्य मद से अंडे दिए जा रहे हैं। कौशिक ने आपत्ति जताई और कहा कि रायपुर, बिलासपुर में अंडे पहुंचाए जा रहे हैं, जबकि ट्रांसपोर्ट में खर्चे के कारण सुकमा और अन्य जिलों में नहीं भेजा जा रहा है। विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने सोया मिल्क को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि बिना कोल्ड चेन बनाए कैसे सप्लाई की जा रही है। मंत्री ने जवाब दिया-सोया मिल्क सामान्य ताप पर 90 दिन तक ठीक रहता है। विधायक ने कहा कि दुर्ग जिले में बच्चे सोया मिल्क फेंक रहे हैं। इस पर अध्यक्ष डॉ महंत ने जांच का निर्देश दिया।
    जहां व्याख्याता नहीं, वहां कैसे करा रहे पढ़ाई -व्याख्याताओं के रिक्त पदों का मामला उठा। शिवरतन शर्मा ने पूछा कि जहां व्याख्याता नहीं, वहां पढ़ाई कैसे हो रही है? मंत्री प्रेमसाय ने कहा कि रिक्त पद पिछली सरकार के समय से हैं। हमारी सरकार ने 15 हजार पदों की भर्ती निकाली है। पहली ऐसी सरकार है, जो नियमित भर्ती कर रही है। जहां पद रिक्त हैं, वहां अतिथि शिक्षकों के जरिये पढ़ाई कराई जा रही है। शिवरतन शर्मा ने पूछा कि कितने शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है? मंत्री ने इसका जवाब निरंक दिया है। मंत्री ने कहा कि कहीं कोई प्रतिनियुक्ति नहीं है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि मैं नाम दूंगा आप जांच कराएंगे। अध्यक्ष डॉ महंत ने मंत्री से कहा कि जांच करा ली जाए।
    संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में की पीएचई इंजीनियर को निलंबित करने की घोषणा
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने ध्यानाकर्षण के जरिए बिलासपुर में पेयजल सप्लाई का मामला उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन में ही पीएचई के इंजीनियर संजीव ब्राम्हपुरिया को निलंबित करने की घोषणा की। विधायक शैलेष पांडेय ने मामला उठाते हुए कहा कि सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो गई है, लेकिन अब तक शहर को साफ पानी नहीं मिल रहा, बल्कि सीवरेज का पानी पेयजल को दूषित कर रहा है। शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने इंजीनियर को निलंबित किए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि सदस्य ने जो सवाल किया यह बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच ईएनसी से कराई जाएगी, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

    July 13, 2026

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी

    July 13, 2026

    सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

    By Publicuwatch AutherJuly 13, 20260

    जनहानि रहित मामलों की होगी साप्ताहिक समीक्षा, लंबित न्यायालयीन मामलों में भी तेज होगी प्रक्रिया…

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी

    July 13, 2026

    सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    July 13, 2026

    सेवा सेतु से आसानी से बना जाति प्रमाण पत्र, समय और धन दोनों की हुई बचत

    July 13, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

    July 13, 2026

    पुनर्वासित परिवारों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा की गारंटी

    July 13, 2026

    सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    July 13, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.