Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
    • छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » लाखों के जेवरात लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 4 युवक गिरफ्तार 
    छत्तीसगढ

    लाखों के जेवरात लूटने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 4 युवक गिरफ्तार 

    adminBy adminJanuary 28, 2023No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    K.W.N.S.-अंबिकापुर। अनहोनी का भय दिखाकर अंबिकापुर और मनेंद्रगढ़ शहर में दो महिलाओं से सोने के जेवरात उतरवाकर भागने वाले चार आरोपितों को सरगुजा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ और अमरोहा जिले से पकड़ लिया है। इनमें सादिक अली (32) ग्राम तरबीयतपुर जनोबी पोस्ट गेशपुर सोमाली थाना किठौर मेरठ ,जाफर अली (34) निवासी ग्राम आसिफाबाद पोस्ट नारंगपुर थाना परिक्षितगढ मेरठ ,अकिल अली (28) ग्राम झब्बापुरी पोस्ट अगवानपुर थाना परीक्षितगढ मेरठ के अतिरिक्त हसनपुर जिला अमरोहा निवासी दिवाकर राम वर्मा (23) शामिल है। आरोपितों के पास से लगभग चार लाख का 75 ग्राम सोना, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि अंबिकापुर के मुख्य डाकघर मार्ग पर बीते 15 जनवरी 2023 की शाम महिला को अनहोनी का भय दिखाकर सोने के जेवरात लूटकर भागने की घटना हुई थी। अगले दिन 16 जनवरी 2023 को मनेंद्रगढ़ शहर में भी इसी तरह की दूसरी घटना हुई।घटना में शामिल आरोपितों का चेहरा सीसी कैमरे में नजर आने लगा था। घटना के तत्काल बाद सरगुजा पुलिस सक्रिय हो गई थी लगातार उनका पीछा भी किया जा रहा था। 
     मनेंद्रगढ़ में घटना के बाद संभवत: आरोपितों को लग गया था कि पुलिस उनके पीछे लग चुकी है इसलिए वे छत्तीसगढ़ से फरार हो गए थे। घटनास्थल के आसपास सीसी कैमरा केकई फुटेज प्राप्त कर पुलिस ने तकनीकी साक्षी जुटाना शुरू किया घटना के समय घटनास्थल के आसपास उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों की भी छानबीन की गई,इसी तकनीक से पुलिस को लिंक मिलना शुरू हुआ।संदिग्ध मोबाइल नंबरों के मेरठ के होने के साक्ष्य मिले। उसी आधार पर मंगलौर अंबिकापुर की संयुक्त टीम गठित कर उत्तर प्रदेश के मेरठ रवाना किया गया। वहां पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपित सादिक, जफर,अकील को पकड़ लिया। इन तीनों को साथ लेकर पुलिस अमरोहा जिले के हसनपुर पहुंची। यहां आरोपित दिवाकर को पकड़ा गया। दिवाकर के पास ही जेवरात रखे हुए थे। आरोपितों द्वारा देश के अलग-अलग शहरों में ठगी के बाद जेवरातों को हसनपुर के सर्राफा व्यवसायियों के पास ही बेचा जाता था। इस बार दिवाकर के पास जेवरात बेचे गए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी में मनेंद्रगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह , अंबिकापुर कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, डाकेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भूपेश सिंह, विवेक पांडेय, मनेन्द्रगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक विनय तिवारी के साथ दोनों जिले के पुलिस कर्मचारी सक्रिय रहे। 
    अंबिकापुर में जिस तरीके से घटना हुई थी उससे कई आशंकाओं ने जन्म ले लिया था लेकिन सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आरोपित शातिर है।अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों द्वारा महिलाओं के आगे-पीछे चलकर उनकी पूरी बात सुनी जाती थी।इससे उन्हें पारिवारिक जानकारियां भी मिल जाती थी।आगे जाने के बाद इसी गिरोह के सदस्यों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाता था।फिर दूसरे सदस्य उन्हीं महिलाओं से किसी का पता पूछने का झांसा दे रोका जाता था।एकाध पारिवारिक जानकारी दे अनहोनी का डर दिखा जेवरात पार कर दिए जाते थे। महिलाओं से जेवरात की ठगी करने वाले बिहार के गया से पहले झारखंड के गढ़वा पहुंचे थे।यहां उन्होंने रात भी बिताया था। वहां से वे तातापानी बलरामपुर क्षेत्र में भी इसी तरह लूट व ठगी की योजना बनाई थी। वहां अनुकूल परिस्थिति नहीं मिलने पर वे अंबिकापुर पहुंचे थे। यहां पीड़ित महिला को आसान शिकार मानकर उन्होंने जेवरात लूटने की योजना बनाई थी और उसमें सफल होने के बाद घटनास्थल के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही फरार हो गए थे। मनेंद्रगढ़ में भी इसी तरह जेवरात लूटकर भागने के बाद वे सीधे मेरठ पहुंच गए थे। बीते 15 जनवरी 2023 की शाम महिला पुराना बस स्टैण्ड के पास अपनी भतीजी के साथ काम से गई थी।दो व्यक्ति वहां पहुंचे थे।पतंजलि स्टोर का पता पूछा था। जानकारी नहीं होने की बात बोलकर आगे बढ़ जाने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा महिला को रोककर उसके घर में किसी बड़ी अनहोनी होने की बात कही गई थी।महिला को झांसे में लेकर पूजा- पाठ कर समस्या से निजात आश्वस्त किया गया था। झांसे में आकर महिला ने दोनों व्यक्तियों के बोलने के अनुसार अपने पहने हुए सोने के जेवरात एवं नकद 1200 रुपए निकाल भतीजी को दे दिया था। पीछे नहीं देखने का डर दिखा कर महिला को आगे भेज दिया था। महिला के आगे जाने पर दोनों आरोपित द्वारा उसकी भतीजी से सोने के जेवरात एवं नकद रकम लेकर फरार हो गए थे।इसी तरह मनेन्द्रगढ़ में भी घटना हुई थी।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    By Publicuwatch AutherNovember 16, 2026

    publicuwatch24.-जशपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.