
K.W.N.S.-रायपुर। आज लगातार दूसरे दिन बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार सज गया है, आज फिर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चमत्कार दिखाएंगे। आज का दिव्य दरबार 4 घंटे का होगा, दोपहर 1 बजे तक लोगों की अर्जी सुनी जाएगी। आज भी बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में चमत्कार दिखाया जा रहा है। इसके पहले बीते दिन भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगा था और सैकड़ों कैमरों और मीडिया के सामने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चमत्कार कर दिखाया था।
बता दें कि बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर में रामकथा कह रहे हैं। उनके चमत्कार और दिव्य दरबार पर कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही उन पर आरोप लग रहे हैं कि वह अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। इन आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कह रहे हैं कि हम किसी भी चीज को ठीक करने का दावा नहीं करते हैं। यह सब कुछ गुरुजी की कृपा से होती है। तमाम आरोपों के बीच बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शक्तियों का लाइव डेमो दिया है। इस दौरान देश भर के टीवी पत्रकार वहां पर मौजूद थे।