
K.W.N.S.- बलौदाबाजार। जिले में यातायात जागरुकता अभियान के समापन के अवसर पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता पहुंचाने वाले 25 लोगों को पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित अतिथियों ने सम्मानित किया. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस आरक्षकों और जागरुकता अभियान में विशेष सहयोग देने वाले स्काउट एनसीसी के छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया गया. बता दें कि, बलौदाबाजार पुलिस ने बढ़ती दुर्घटनाओं से बचने 11 जनवरी से यातायात जागरुकता अभियान चलाया, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियंत्रित वाहन चलाने पुलिस ने निवेदन किया. समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने चिंता व्यक्त की. वही मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा ने युवा पीढ़ी को फैशन परस्ति से निकल सुरक्षित वाहन चलाने का निवेदन किया. एक सप्ताह तक चलने वाले यातायात जागरुकता अभियान में पुलिस ने बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किया।