
K.W.N.S.-कांकेर। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुराग झा के पर्यवेक्षण मे *मोर मितान कांकेर पुलिस* अभियान के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रमआज दिनांक 20,12,2022 को ग्राम लिलेझर में आयोजित किया गया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिलेझर के एनएसएस कैंप के बौद्धिक परिचर्चा विषय के अंतर्गत सामान्य औपचारिकता उपरांत थाना प्रभारी चारामा नितिन तिवारी उप निरीक्षक द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत सामान्य चर्चा बाद विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई ,उसके उपरांत साइबर सेल कांकेर प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह द्वारा विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में हो रहे साइबर अपराध विशेषकर साइबर फ्रॉड के बारे में एवं सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप एवं टि्वटर आदि के उपयोग मैं बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा साइबर सेल के उपनिरीक्षक महेश प्रधान के द्वारा नशा मुक्ति, पास्को एक्ट, टोनही प्रताड़ना , बाल विवाह , गुड टच बैड टच अभिव्यक्ति ऐप आदि के बारे में जानकारी देकर उपस्थित ग्रामीणों , सिविरार्थी एवं छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया।