
कवर्धा । कवर्धा जिले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने युवक के सिर को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया गया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक युवक की पहचान कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक कुछ पहले से लापता था. बुधवार सुबह उसकी लाश नदी किनारे मिली. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है ।