
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। राजेष्वरी यादव निवासी टेमर थाना सक्ती उप. आकर रिपोर्ट कराया कि गाॅव टेमर में इसके घर से गैस सेलेण्डर, सोना चांदी व दो बोरी चावल कोई अज्ञात चोर घर का ताला तेाडकर चेारी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 454,380 भादवि दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ओरापी के पता तलाश हेतु उप निरीक्षक सुरेश धु्रव थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में गठित टीम को अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया। टीम द्वारा संभावित स्थानों में गोपनीय सूत्र लगाया गया। गोपनीय सूत्र के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम सिघंनसरा का आदतन चोर गणेश पटेल अपने साथी बौना उर्फ गजाधर के साथ घूम-घूमकर क्षेत्र में चोरी कर रहा है।
गणेश पटेल की पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दिन में अपने साथी बौना उर्फ गजाधर पटेल निवासी सिंघनसरा के साथ अपनी मो.सा. सुजुकी हयाते से जाकर ग्राम टेमर के एक बंद मकान का ताला तोडकर गैस सेलेण्डर, चांदी का पायल, एवं सोना तथा चावल कटटी चोरी करना स्वीकार किया एवं आरोपी गणेश पटेल के निषानदेही में चोरी गये मसरूका बरामद किया गया। दूसरे आरोपी बौना उर्फ गजाधर फरार है जिसका पातसाजी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी से क्षेत्र के अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथ बौना उर्फ गजाधर के साथ दो-तीन दिन पहले जैजेपुर में रात्रि में एक बर्तन दुकान का ताला तेाडकर दुकान के गल्ला से नगदी रकम चोरी करना बताया जिसे आरोपी के निषानदेही में बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- 1. गणेश पटेल पिता कार्तिक राम 35 वर्श सा. सिंघनसरा थाना सक्ती जिला जांजगीर चाम्पा।