
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दिकी और संयुक्त कलेक्टर आर के तंबोली ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से आज ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने आवेदन देकर निराकरण की मांग की। जिस पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें अधिकांश आवेदन राजस्व, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।