
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृत कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डभरा में धारा 363 भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना के दौरान अपहृत नाबालिक बालिका को गणेश सारथी निवासी मंडलाडूमर मिलूपपरा द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया। अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लेने पर आरोपी गणेश सारथी द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 366,376,506 भादवि एवं 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी गणेश सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी मंडलाडूमर मिलूपपरा थाना तमनार जिला रायगढ़ को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि नवा गौटिया जोशीला, सउनि एस.एन.मिश्रा, आर. मार्शल कुर्रे, राधेश्याम बरैठ एवं महिला आरक्षक शीला कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।