Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      November 17, 2026

      विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

      November 17, 2026

      तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

      November 17, 2026

      अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

      November 17, 2026

      राज्यपाल डेका से रक्तवीर ऋषि ने की सौजन्य भेंट

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जिला-प्रशासन की अच्छी पहल, कांवड़ियों के लिए मरहम पट्टी की व्यवस्था
    छत्तीसगढ

    जिला-प्रशासन की अच्छी पहल, कांवड़ियों के लिए मरहम पट्टी की व्यवस्था

    adminBy adminAugust 1, 2022No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     K.W.N.S.कवर्धा। पवित्र श्रावण माह का कल तीसरा सोमवार है। बीते इस पूरे माह में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से लेकर मध्यप्रदेश की अमरकंटक तक बोल-बम और हर-हर महादेव का गुंजायमान होने लगा है। ऐसी ही नजारा पड़ोंसी जिले बेमेतरा, मुंगेली और राजानांदगांव के सरहदी क्षेत्रों से आने वाले पदयात्रियों और कांवड़ियो में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। हालांकि पड़ोंसी जिलों की तुलना में इस बार अमरकंटक से मां नर्मदा की जल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कांवड़ियो की बढ़ती संख्या को देखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा कांवडियों की मूलभूत सुविधाओं, जैसे उनके ठहरने की व्यवस्था, उनके प्राथमिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से कबीरधाम जिले में प्रवेश करने वाले सभी कावड़ियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कबीरधाम जिले के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हनुमंतखोल के पास कांवड़ियो के उपचार की बेहतर व्यवस्था कराई जा रही है। यहां चिकित्सक से लेकर स्टॉप नर्स और ड्रेसर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार कांवड़ियो को ठहराने के लिए कुकूदूर विश्राम गृह परिसर में उचित व्यवस्था की गई, यहां भी चिकित्सको की टीम को तैनात किया गया है। अमरकंटक से लेकर भोरमदेव पहुंच पहुंच मार्ग पर अलग-अलग 7 से 8 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर कांवड़ियों को पांव के छालों में आवश्यकतानुसार पट्टी लगाई जा रही तो वही उनके कांवड़ियों के पैरों में होने वाले मोच व अकड़न को ठीक करने के लिए स्प्रे की व्यवस्था बनाई गई है। स्वास्थ्य टीम द्वारा कॉवडियों का हौसला बढ़ाते हुए यह भी कहा जा रहा है कि आगे बढ़ते जाओं तूम मत देखों अपने पैर के छालों को। मुख्य चिकित्सा एवं जिला अधिकारी डॉक्टर सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 से अधिक कांविड़यों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कांवड़ियो के पैरो में होने वाले छालों के उपचार से लेकर कोविड जांच परीक्षण की सुविधा भी देने में टीम लगी हुई है। इसके अलावा कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के सपीम 6 अलग-अलग समाजिक भवन व विशेष वाटर फ्रुप टेंट लगाकर विश्राम शिविर बनाई गई है। श्रद्धालु और कावरियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन के पूरा अमला, कोटवार से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, नगरीय निकायों के अमले और अन्य सुविधाएं सहित पुलिस के जवान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाने में लगे हुए है। पवित्र श्रावण मास में भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए प्रत्येक सोमवार को ज्वाइड हैण्डस् द्वारा मंदिर परिसर के समीप निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस भोजन में कांवरियों के लिए दाल-भात-सब्जी से लेकर मीठा जैसे खीर, पुड़ी व हलवे भी निःशुल्क दी जाती है। कांवड़ियों को निःशुल्क जल-पान करने वाले ज्वाइंड हैण्डस् के सदस्यों ने बताया इस बार कांवड़ियों की संख्या पिछले सालों की तुलना भी बढ़ी है। इसका एक वजह कोविड़ संक्रमण काल के प्रथम सावन मास भी हो सकता है। सदस्यों ने बताया कि मंदिर मंदिर परिसर में आने वाले सभी कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हो इसके लिए समन्वय बना कर पूरा व्यवस्था बनाने में सहयोग भी किया जा रहा है। कवर्धा को क्यो कहा जाता है छोटा काशी कहते है कि काशी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। मां गंगा पावन तट पर बसे विश्व की धार्मिक राजधानी काशी को शायद इसीलिए मोक्षदायिनी भी कहा जाता है। ऐसी ही काशी की समतुल्यता की झलक छत्तीसगढ़ की कबीरधाम जिले में दिखाई देती है। कबीरधाम जिले कवर्धा शहर में विश्व का एक मात्र पवित्र-पावन पंचमुखी शिव लिंग बुढ़ा महादेव विराजित है। यह स्वमं-भू शिव लिंग है। ऐसी मान्यता है। कवर्धा से महज 16 किलोमीटर की दूरी पर 11वीं शताब्दी की प्राचिन व ऐतिहासिक बाबा भोरमदेव मंदिर का शिवालय है। प्राचीन भोरमदेव मंदिर पहुंचते तक पूरे 16 किलोमीटर तक कवर्धा की जीवन दायिनी पवित्र सकरी नदी यहां प्रवाहित होती है। वहीं कवर्धा से महज 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ग्राम डोंगरिया। डोंगरिया में सकरी नदी की सहायक नदी फोक नदी के तट पर बसा हुआ है। इसी नदी में आदि अनंतकाल से नदी के मध्यम में स्वयं-भू शिव जी का वास है, जिसे जलेश्वर महोदव के नाम से जाना जाता है। आदि अनंत काल से धार्मिक राजधानी काशी सहित अन्य आश्रमों से कवर्धा में दण्डी सन्यासियों का आगमन होता रहा है और कवर्धा के प्राचीन व ऐतिहासिक स्वमं-भू पंचमुखी शिव लिंग में दण्डी सन्यासियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना भी की जाती है। देश के अन्य दिव्य ज्योर्तिलिंगों की भांति दण्डी स्वामियों द्वारा दण्ड सहित इस पंच मुखी शिव लिंग बूढ़ामहादेव को प्रणाम किया जाता है। किवदंती अनुसार इसीलिए भी दण्डी सन्यासियों द्वारा कवर्धा नगरी को छोटा काशी की संज्ञा दी जाती है। कबीरधाम कवर्धा का नाम जुबां पर आते ही बाबा भोरमदेव मंदिर की प्रतिबिम्ब दिखाई देती है। मैकल पर्वत के तलटली पर पहाड़ियां से घिरा हुआ बाबा भोरमदेव मंदिर का शिवालय वैसे तो पूरे साल भर हर-हर महादेव से गुंजायमान रहता है। लेकिन पवित्र सावन माह का प्रारंभ होते ही यहां पहले सोमवार से हजारों भक्तों और कांवरियों का आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सावन मास के दो सोमवार से अब तक बाबा भोरमदेव मंदिर में लगभग 25-30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। वहीं हजारों कांवरियों द्वारा बाबा भोरमदेव मंदिर के गर्भ गृह में विराजित शिव लिंग का जलाभिषेक किया जा चुका है। कवर्धा के अलग-अलग बोलबम समिति के कांवरियों द्वारा मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा नदी की पवित्र जल कांवर में लेकर 180 किलोमीटर की जंगल-पहाड़ियों और पथरीलि रास्तों से होते हुए पदयात्रा करते हुए कबीरधाम जिले के हनुमंत खोल से गुजरकर जिले के जलेश्वर महोदव में प्रथम आगमन होता है। यहां हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष कावरियों द्वारा जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक की जाती है। इसके बाद पदयात्रा करते हुए कवर्धा के प्राचीन पंचमुखी बुढ़ामहोदव पहुंचकर श्रद्धापूर्वक शिव लिंग में जलाभिषेक और पूजा अर्चना की जाती है। बोल-बम पदयात्रियों का अगला पड़ाव कवर्धा से 16 किलोमीटर दूर बाबा भोरमदेव मंदिर तक होती है। यहां हजारों की संख्या में काविरयों द्वारा मां नर्मदा नदी की जल से बाबा भोरमदेव मंदिर में विजारित शिव जी का जलाभिषेक किया जाता है। कबीरधाम जिले में सावन मास में आने वाले श्रद्धालु और कांवरियों को मुलभूत सुविधाएं देने के लिए पुरा जिला प्रशासन का अमला लगा हुआ है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अमरकंटक से आने वाले कांवरियों के विश्राम के लिए कुकदूर में विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कवर्धा के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर के सपीम 6 अलग अलग समाजिक भवन व विशेष वाटर फ्रुप टेंट लगाकर विश्राम शिविर बनाई गई है। श्रद्धालु और कावरियों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन के पूरा अमला, कोटवार से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, नगरीय निकायों के अमले और अन्य सुविधाएं सहित पुलिस के जवान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाने में लगे हुए है। अंमरकंटक से लेकर भोरमदेव मंदिर पहुंच तक मार्ग के हनुमंत खोल के पास स्वास्थ शिविर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ग्राम कुकदूर, जलेश्वर महादेव डोंगरिया, कवर्धा स्थित पंचमुखी बुढ़ा महादेव मंदिर और प्रत्येक सोमवार को भोरमदेव मंदिर के समीप स्वास्थ्य शिविर लगाई जा रही है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टॉप नर्स से लेकर ड्रेसर और चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इस मार्ग में आने वाले सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को श्रद्धालु एवं कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचाने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए है। साथ ही हेल्प लाइन के लिए प्रशानिक अधिकारियों के संपर्क मोबाइल नम्बर भी जारी किए गए है।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    By Publicuwatch AutherNovember 17, 2026

    publicuwatch24.com-धमतरी। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली…

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026

    विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    November 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.