
रायपुर। सरकारी अस्पताल नाम बड़ दर्शन खोटे के कहावत को चरितार्थ कर रहा है। मेकाहारा आने वाले मरीजों को सेवा के नाम ठगा जाता है। धोखाधड़ी और काम में कोताही बरती जा रही है । डॉ भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में आईसीयू में बिस्तर की कमी होने के बाद भी प्रबंधन कोई ठोस उयाप नहीं कर रहा है। मरीजों को ऑपरेशन थिएटर से लाकर स्ट्रेचर में रखा जा रहा है। जिससे मरीजों को तकलीफ हो रही है। गहन चिकित्सा कक्ष 14 नंबर वार्ड और 19 नंबर वार्ड फस्ट और सेकंड फ्लोर में हैं। मरीज Óयादा होने से यहां हमेशा बिस्तरों की कमी रहती है। हालात ऐसे है कि मरीजों को स्ट्रेचर में 12 घंटो से लेकर 1 दिन ,2 दिन तक भी रखा जाता है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अ’छे स्वास्थ्य के लिए हम इतनी दूर से आते हैं, अगर हमारे पास पैसा होता है तो हम यहां क्यों आते यहां इलाज के नाम पर मरीजों के साथ मजाक किया जा रहा है। गंभीरता कहीं नहीं झलकती। डाक्टर से लेकर नर्स तक टालने का काम करते है।
-जो मरीज स्टेबल हो जाते है उन्हें वार्ड में शिफ्ट करके आईसीयू सर्जरी में रखा जाता है। इस प्रकार सभी मरीजों को आईसीयू की सुविधा दी जाती है।