
रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने आज शास्त्री बाजार पहुंचकर इस मार्केट को प्लास्टिक मुक्त व सुव्यवस्थित करने नगर निगम द्वारा की जा कार्रवाई का निरीक्षण किया। वे व्यवसायियों से भी मिले, जिन्होंने शास्त्री बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर सुव्यवस्थित करने और प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने स्वस्फूर्त आगे आये हैं। निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल, अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य, हेल्थ आफिसर ए.के.हलदार भी साथ थे। कलेक्टर ने पुराने मुक्कड़ का समापन कर इसमें फल दुकान को व्यवस्थित करने के नगर निगम व व्यवसायियों के निर्णय की सराहना की।
उन्होने कहा कि फल दुकानों का उचित व्यवस्थापन से सब्जी बाजार का मार्ग भी संकरा नही रहेगा और बाजार तक पहुंच भी आसान होगी। व्यवसायियों उन्हें अपने निर्णय से अवगत कराया कि बाजार में अब सब्जियां व फल प्लास्टिक कैरीबैग में नही बेचेंगे। कलेक्टर यहां स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी मिले, जो इस बाजार में कपड़े के थैले सुलभ करा रही हैं।
