
K.W.N.S.-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिला मुख्यालय से महज 28 किमी की दूरी पर जनपद पंचायत फरसगांव अंर्तगत ग्राम पंचायत भूमका में बन रहे अमृत सरोवर सेमर तालाब गहरीकरण कार्य में कार्यरत मनरेगा मजदूरों ने भी योग दिवस पर योग किया। ये पहला मौका था जब मजदूरों ने पहली बार योग किया एवं उन्हें योग के महत्व को योग गुरु मानसाय मरकाम के द्वारा बताया गया। योग करने के बाद सभी मजदूरों के द्वारा मनरेगा योजना से बन रहे अमृत सरोवर तालाब में गोदी खनन का कार्य भी किया।
ज्ञात हो कि भारत सरकार के द्वारा हर जिले में भारत के स्वतंत्रता सैनानी एवं राष्ट्र सेवा में न्यौछावर बलीदानी के नाम पर अमृत सरोवर का निर्माण एवं जीर्णोधार कार्य करवाया जा रहा हैं, ताकि उनके बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले एवं देश की अखंडता एवं एकता के लिए वे आगे आएं। देश की आजादी के 75वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं l
इसी महोत्सव के तहत् अब प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर को विकसित करने की योजना तैयार की हैं। सरोवर में वर्षभर पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएंगी। इसके लिए सरोवर का रकबा कम से कम एक एकड़ का रखा जाना है। प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना हैl अमृत सरोवरों का नामकरण गांव के शहीद के नाम पर होगा। इसके किनारे पर शहीदों के नाम अंकित होंगे। राष्ट्रीय पर्व अमृत सरोवर के किनारे ही होंगे। अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण स्तंभ भी बनेंगे।