
रायपुर। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में इस साल अच्छी बारिश हुई है। अब तक 1,120 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जो बीते 8-10 सालों की औसत बारिश के आंकड़े 1,143 मिमी से सिर्फ 23 मिमी कम है। एक-दो सिस्टम बन गए तो समझिए ये आंकड़ा बड़ी आसानी से पार हो जाएगा। लेकिन चिंता उन पांच जिलों की है, जहां कम बारिश हुई है। ये सूखाग्रस्त जिले घोषित होने के करीब हैं। अगर 12 अक्टूबर मौसम की वापसी के दिन तक बरसात नहीं होती है तो। बहरहाल उम्मीदों पर दुनिया कायम है। विज्ञान भी इस बात को मानता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी हफ्तेभर बारिश नहीं होगी, लेकिन एक सिस्टम 23-24 तक सक्रिय होकर छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा। अभी तो रात का पारा 24.6 डिग्री है, लेकिन दिन का 32 डिग्री। जो अधिक है, गर्मी का अहसास करा रहा है। रायपुर में तो रविवार को धूप भी खिली रही।
पं. रविशंकर शुक्ल जयाशय यानी गंगरेल बांध 64.89 फीसद भर चुका है। प्रदेश के 11 बांधों में से सबमें अच्छा पानी है, जो प्रदेश को गर्मी में भी प्यासा नहीं रहने देगा। यह पानी खेती में भी इस्तेमाल होगा, तब भी जलापूर्ति पर्याप्त होती रहेगी। बस हमें पानी का दुरुपयोग कम करना होगा।
बीते तीन दिनों में प्रदेश के कुछ ही क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। यही वजह है कि पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर का तापमान 30 से 32 डिग्री तक जा पहुंचा है। जैसे-जैसे बरसात की विदाई होगी, पारा चढ़ेगा। 15 अक्टूबर से ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी।
जशपुर (-20), जांजगीर (-20), कोरबा (-23), मुंगेली (-22) और सरगुजा (-41)।अब इन जिलों की किश्मत पूरी तरह से मौसम की मेहरबानी पर निर्भर करेगी। अगर सिस्टम बन जाएंगे, इन क्षेत्रों पर बरस जाएंगे तो ठीक वरना ये सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित होंगे। बरसात न होने की वजह से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र सरगुजा संभाग है।
– अभी अगले चार-पांच दिन तो कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। जो 23-24 तक सक्रिय हो सकता है। मध्य छत्तीसगढ़ को प्रभावित कर सकता है, लेकिन अभी तो वक्त है।