
K.W.N.S.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टेक्नीकल टीम को विशेष अभियान “मिशन मोबाइल तलाश”चलाकर गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने निर्देशित किया। गौरतलब है कि पिछले इसी साल माह फरवरी में भी 100 मोबाईल रिकवर कर मोबाईल धारकों को वापस किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के एवं नोडल अधिकारी साइबर अभिषेक केसरी,एसडीओपी. कुरूद के मार्गदर्शन में साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान के तहत् जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट को एकत्रित किया गया।
तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में कई दिनों के अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुए 103 नग एंड्राइड मोबाइल,कुल 103 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता प्राप्त किए। रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रूपये है। आज दिनांक 26.04.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री प्रशांत ठाकुर* के द्वारा थाना कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपूर्द किया गया।