
रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन के ट्वीट पर सीएम बघेल का पलटवार, कहा- फ़र्ज़ी क़िस्सों, झूठी बातों से अक्सर सच्चाई के क़द को नापा करता हूँ…आदर्श गौठान अमोरा की आज सुबह की तस्वीरें ।
बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा था- तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है। CM @bhupeshbaghel जी, जो गोठान आपकी फाइलों में आदर्श दर्जा प्राप्त हैं उनकी ज़मीनी हक़ीक़त से शायद आप अनभिज्ञ हैं। चारा-चरवाहों के आभाव में ताले जड़े गोठान देखकर जनता आपसे जवाब माँग रही है।