
रायपुर । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सविंदा कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी 16 लेवल के कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की जाएगी। संविदा वेतन के लिए वित्त की सहमति से अलग से निर्धारित दरें यथावत रहेंगी। नया वेतन 1 जुलाई से प्रभावी होगा।