
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की ओर से स्कूली बच्चों को अण्डा घर पहुंचाकर देने का निर्णय वापस लेने सकल जैन समाज की ओर से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को ज्ञापन सौंपा गया। दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या और महामंत्री सुरेश पाटनी ने बताया कि आज 31 जुलाई को दिगम्बर जैन मुनिश्री प्रशम सागर जी और मुनिश्री सुयश सागर जी के मार्गदर्शन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन ने निर्णय लिया है कि कुपोषण से मुक्ति के लिए बच्चों को घर पहुंचाकर अण्डा दिया जाए। इसका जैन समाज विरोध करता है। अण्डा मांसाहारी है और इसके दुष्परिणाम भी हैं। कुपोषण के लिए दूध, सोयाबीन व अन्य पौष्टिक आहार भी वितरित किया जा सकता है।