
रायपुर । राजधानी में एक युवती से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तिल्दा नेवरा क्षेत्र की है, जहां एक सेल्स गर्ल के साथ गांव के ही युवक ने रेप किया। युवती को घर छोड़ देने के बहाने युवक अपने साथ जंगल ले गये और वहां उसका बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक युवती तुलसी ग्राम (तिल्दा) नेवरा की रहने वाली है और कपड़ा दुकान में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह जब काम पर लेट से पहुंची तो मालिक ने लेट पर पहुंचने पर चिल्लाते हुये दुकान से निकाल दिया।
पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ 376 आईपीसी, 506 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनू शर्मा और सहयोगी बबलू यदु को गिरफ्तार कर लिया गया है।