
रायपुर । नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके आज राज्यपाल पद का शपथ लेंगी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन नवनियुक्त राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे। अनुसुइया उइके छत्तीसगढ़ की पहली पूर्णकालिक महिला राज्यपाल हैं. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आज शाम 4 बजे होगा. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बढ़ी संख्या में मंत्री और सचिव शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त राज्यपाल के परिजन भी शामिल होंगे।