
रायपुर । गुढ़यारी थाना क्षेत्र के बम्लेश्वरी नगर में 20 जुलाई को हुई इंजीनियर के विश्वनाथ शर्मा की हत्या के मामला में पुलिस तीन आरोपियों को गिऱफ्तार किय़ा है. चौंकाने वाली ये बात है कि इस मर्डर केस में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या अपने पुरुष मित्र को सुपारी देकर करवाई थी. जिसका खुलासा खुद पत्नि केवी लता ने किया है. इस हत्या के मामले में पत्नी केवी लता पुरुष मित्र लवकुश शुक्ला और उसके सहयोगी अवनीश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार है ।
इंजीनियर के. विश्वनाथ शर्मा की हत्या के मामले पर गुढ़यारी थाना पुलिस सोमवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉंफ्रेस करने वाली है. जिससे इस मर्डर केस के बारे में विस्तार से खुलासा करेगी. फिलहाल पुलिस अभी भी हत्या के मामले पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।