
रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया, ट्वीट कर लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबकी नेता एवं मार्गदर्शक रहीं आदरणीय शीला दीक्षित जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। अभी कुछ दिन पहले ही मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। ये बदली हुई चमकती दिल्ली अपनी इस सृजनकारी ‘माँ’ को कभी न भूल पाएगी ।