रायपुर । राजधानी में अवैध ब्जाय का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। पुलिस ने पिछले दिनों एक बड़े सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन ऐसे कई लोग है जो बिना लाइसेंस और अनुमति के ब्याज का धंधा चला रहे हैं। तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए लोग ऐसे लोगों से ब्याज पर कर्ज लेते हैं और कई तरह के मुसीबतों का सामना करते हैं। तात्यापारा में एक पान दूकान चलाने वाला भी अवैध रूप से ब्याज का धंधा करता है। इतना ही नहीं वह सामान गिरवी रख कर कर्ज देने के साथ मनमाने ब्याज भी वसूलता है। उससे कर्ज लेने वाले नयापारा के एक युवक ने बताया कि उसने तात्यापारा चौक के जय संतोषी पान दुकान वाले से मोबाइल गिरवी रखकर 2500 सौ रुपए लिया है जिसके लिए वह 500 सौ रुपए दिन का ब्याज ले रहा है। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि उक्त पान दुकान में सट्टा भी खिलाया जाता है।