
रायपुर । बीजेपी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रायपुर में सदस्यता अभियान की समीक्षा की. सबसे पहले उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक ली. फिर सिंधी समाज के धर्म स्थल शदाणी दरबार में वृक्षारोपण के साथ समाज के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा ।
शिवराज सिंह चौहान ने जहां संतोष जताया कि सदस्यता अभियान का काम यहां बेहतर चल रहा है. वहीं उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को रणछोड़ दास गांधी की संज्ञा दे दी. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में सब जहां मैदान छोड़कर भाग रहे है, वहीं बीजेपी का संगठन जीत के बाद भी काम में जूटा हुआ है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा एक से 10 अगस्त को चार हजार से अधिक सदस्यता विस्तारक छत्तीसगढ़ में निकलेंगे ।