
रायपुर l राजेंद्र नगर अमलीडीह मेन रोड में स्थित पलक ज्वेलर्स और रेडिमेंट शॉप से चोरो ने चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया l घटना बीती रात की है, जब दूकान की संचालक दूकान बंद करके घर गयी तो उसके बाद चोरो ने मौका देखकर दूकान की पीछे की दीवार को तोड़ा और अंदर जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया l दूकान संचालक के अनुसार चोरो ने दूकान से 3 लाख रुपए का चांदी, 40 हजार का सोना, 10 हजार के कपडे व अन्य समान, 14 हजार ये के कवरिंग का सामान और 30 हजार रुपए नगदी पर हाथ साफ़ किया है l इस घटना की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की गई है, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है l