
publicuwatch24.com,रायगढ़। एसपी अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी लखन पटले, डीएसपी राकेश भोई के कुशल दिशा निर्देशन पर थाना पुसौर, सरिया, साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा पुसौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत घटित एक बड़े लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी दिगर प्रांत जाकर किया गया, उल्लेखनीय है कि आरोपीगण ऑनलाइन ट्रांसर्पोटिंग एप्स वाहक के जरिये बुकिंग लेकर पूरी प्लानिंग के साथ लूट करते थे । ट्रक लावारिस हालत में बरामदगी की गई है, आरोपियों द्वारा लूटे गये जी.आई. वायर को बेचने बाद प्राप्त 3.35 लाख रूपये नकद, मोबाइल की बरामदगी की गई है, आगे कार्रवाई जारी है ।