Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

      November 18, 2026

      जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

      November 18, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

      November 17, 2026

      मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

      November 17, 2026

      अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पावरफुल मुस्लिम नेता ही बन रहे समाज के लिए रोड़ा
    रायपुर

    पावरफुल मुस्लिम नेता ही बन रहे समाज के लिए रोड़ा

    adminBy adminNovember 25, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग तीन साल पूरा होने जा रहा है जिससे छग के मुस्लिम समाज को आशा की किरण नजर आ रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्लिम समाज का भला ही चाहते है। वे काफी पहले मुस्लिम समाज से संबंधित निगम मंडलों में नियुक्तिकर चुके होते, लेकिन कुछ तथाकथित पदों पर बैठे पावरफुल मुस्लिम नेता अल्पसंख्यक आयोग और रिक्त अल्पसंख्कों से संबंधित विभागों में नियुक्ति को जानबूझ कर रोक रखे है ताकि उनका वर्चस्व बना रहे यही कारण है कि यहां नियुक्ति रूकी हुई ऐसा मुस्लिम समाज के लोग महसूस करते है। अन्यथा क्या कारण है कि सिर्फ मुसलमानों से संबंधित विभाग को जानबृझ कर रोककर रखा गया है। उन तथाकथित नेताओं की कोशिश यह भी होती है कि उन पदों पर ऐसे व्यक्ति को जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं जैसे कि ब्यूरोक्रेट, शायर, कलाकार, खिलाड़ी अथवा ज्यूडिसरी से सेवा निवृत्त व्यक्ति को बैठाना चाहते है जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी निष्ठावान पार्टी के प्रति इमानदार समर्पित योग्य एवं जमीन से जुड़े वरिष्ठ मुस्लिम  नेता को ही पद देना चाहते है। ताकि मुस्लिम समाज का भला हो लेकिन ऐसे नेताओं के कारण मामला ठंडे बस्ते में है। प्रभारी महामंत्री के रायपुर आगमन पर भी मुस्लिम समाज को लोग उनसे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अल्पसंख्यक आयोग में मुस्लिम समुदाय से चेयरमेन बनाने के लिए गुहार लगाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुसलमान समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा है और चुनावों में मुस्लिम कार्यकर्ता वफादारी और निष्ठा के साथ पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाते रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े होने के कारण लोंगो में पार्टी नेतृत्व और नेताओ से अपेक्षा भी रहती है। लगभग तीन साल पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी मुस्लिम समाज को लगा कि अब उन्हें राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे सरकार के माध्यम से समाज के कल्याण के कुछ कार्य करने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी निकाल सकेंगे। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाए के आयोग और दीगर प्रतिष्ठानों में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। खासकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन का पद मुसलमान अपने कुनबे से चाहता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अन्य समुदाय से चेयरमेन नियुक्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में मायूसी है। समाज के लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आयोग ही ऐसी सरकार प्रवर्तित संस्था है जिसके माध्यम से मुस्लिम समुदाय अपनी जरूरतों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उसका समाधान निकलवा पाता है। चूंकि अल्पसंख्यक समुदाय में सर्वाधिक जनसंख्या मुसलमानों की है जिसमें भी अधिकांश सुन्नी मुसलमान हैं। ऐसे में सुन्नी मुसलमान अपने बीच से ही आयोग का चेयरमेन चाहता है।समाज से जुड़े नेताओं का भी मानना है कि गैर मुस्लिम चेयरमेन होने से समाज के लोगो की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती और नहीं उनकी समस्याओं का समाधान ही हो पाता है। गजट में भी आयोग का अध्यक्ष अल्पसंख्यकों में ज्यादा जनसंख्या वाले समाज से बनाए जाने का उल्लेख है।
    सुन्नी मुसलमान को चेयरमेन बनाने से यूपी चुनाव में होगा फायदा
    छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री भी यूपी के मुस्लिम बाहुल क्षेत्र बाराबंकी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है । छत्तीसगढ़ के कई मुस्लिमों से चर्चा करने पर बताया कि यह बात सही है कि यूपी के महत्वपूर्ण दरगाह और मरकज जिसके अनुयायी पूरे देश भर में है। छत्तीसगढ़ में भी सुन्नी मुस्लिम तबके के लगभग सौ फीसद लोग कछोछा शरीफ, बरेली शरीफ, देवा शरीफ और मकनपुर शरीफ दरगाह से ताल्लुक रखते है और जुड़े हुए है। इन जगहों पर इनका आना-जाना साल भर लगा रहता है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ के मुसलमानों का सीधा संपर्क उत्तरप्रदेश के मुसलमानों से बना रहता है। उत्तरप्रदेश में वर्तमान में मुसलमान कांग्रेस से कटे हुए हैं और उनका सपोर्ट सपा को मिल रहा है। ऐसे में मुसलमानों को कांग्रेस से जोडऩे के लिए मुसलमान हित से जुड़े किसी बड़े फैसले की जरूरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव के लिए प्रमुख आव्जर्वर बनाए गए हैं ऐसे में उनका लिया गया कोई भी फैसला वहां की राजनीतिक स्थिति पर असर डालेगा। ऐसे में मुसलमान विशेष कर सुन्नी मुसलमान चाहते हैं कि छग में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन के पद पर किसी सुन्नी मुसलमान को नियुक्त करने का सीएम ऐलान करे तो इसका बड़ा संदेश यूपी के मुसलमानों का जाएगा और वे कांग्रेस की तरफ फिर से मुखातिब होंगे। देखा यह जा रहा है कि मुसलमान मूलत: कांग्रेस समर्थक होने के बाद भी वर्तमान में सपा और बसपा का समर्थन कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुस्लिम नेताओं ने भी इस बात पर हामी भरी कि यूपी और छग के मुसलमानों को बीच आपसी तालमेल है जिससे उनको छग की राजनीति के बारे में जानकारी मिलती रहती है। चंूकि भूपेश बघेल यूपी के चुनाव प्रभारी है और यूपी में 30 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स है उनको अपने पाले में लाने और लुभाने के लिए छग के नेताओं को छग अल्पसंख्यक आयोग में बिठाकर इसका फायदा यूपी चुनाव में उठाया जा सकता है। इस सबंध में शीघ्र ही छग के मुस्लिम नेताओं का समूह प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखेंगे और ट्विटर और सोशल मीडिया पर भी जानकारी देंगे।
    सुन्नी मूसलमानों को सीएम भूपेश से उम्मीद, सुनेंगे फरियाद…
    लोगों ने यह भ्रम फैला रखा है कि एक मुस्लिम को पद दिया गया तो दूसरा मुस्लिम नाराज होगा बल्कि ऐसा नहीं है,सभी सुन्नी मुस्लिम एक है और अगर भूपेश बघेल किसी एक को पद देते है तो पूरा समाज स्वागत करेगा। समाज के लोगों और नेताओं में किसी प्रकार की नाइत्तेफाकी नहीं रहेगी, चूंकि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का तीन साल कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस स्थिति में मुस्लिम नेता भूपेश बघेल से काफी उम्मीद लगाए है कि इस पद पर किसी सुन्नी मुस्लिम नेता को बिठाया जाएगा। वर्तमान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मुस्लिम समाज दुर्भावना नहीं रखता लेकिन बहुसंख्यक मुसलमानों की समस्या का निराकरण या समाज के विकास के लिए सरकार को दिए जाने वाले सुझाव के लिए ऐसे महत्वपूर्ण पद पर मुस्लिम समाज का चेयरमेन होना जरूरी है। जिसका फायदा यूपी चुनाव में भी देखने को जरूर मिलेगा।
    वर्तमान अध्यक्ष से कोई दुर्भावना नहीं
    सुन्नी मुस्लिम समाज के नेताओं का कहना है कि वर्तमान अल्रसंख्यक आयोग के अध्यक्ष समाज को कोई दुर्भावना नहीं है। मुसलिम समाज चाहता है कि उनका कार्यकाल समाप्ति की और है तो प्रदेश सरकार इस पद पर किसी सुन्नी मुसलमान नेता को बिठाए।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज गोपाष्टमी के अवसर पर विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम,…

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

    November 17, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.