Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

      November 18, 2026

      बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

      November 18, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

      November 18, 2026

      जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

      November 18, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home »  जिला और पुलिस प्रशासन ने हेलमेट एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए शहर में निकाली हेलमेट रैली
    छत्तीसगढ

     जिला और पुलिस प्रशासन ने हेलमेट एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए शहर में निकाली हेलमेट रैली

    adminBy adminNovember 1, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विधायक  विनय  भगत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
    publicuwatch24.com,जशपुरनगर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के रणजीता स्टेडियम के समीप आम नागरिकों को हेलमेट के उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जनजागरूकता के लिए संयुक्त रूप से हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
      कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एसपी श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने स्वयं हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन पर सवार होकर आम लोगों को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमो का पालन  का संदेश दिया।  लोगों ने जिला और पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते बाईक चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का सही तरीके से पालन करने की बात कही। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट संजीव कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी, एडिशनल एसपी श्रीमती प्रतिभा पाण्डे, उपाध्यक्ष नगर पालिका जशपुर राजेश गुप्ता, सूरज चौरसिया, पुलिस प्रशासन एवं सीआरपीएफ व होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि हेलमेट उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता हेतु शहर में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट रैली निकाली गई। यह रैली रणजीता स्टेडियम से निकलकर महाराजा चौक, सन्ना रोड बजरंगबली मंदिर, जैन मंदिर तिराहा बस स्टैंड  पुरानी टोली, बालोद्यान तिराहा होते हुए वापस रणजीता स्टेडियम में समाप्त हुई।
    विधायक श्री विनय भगत ने कहा कि हेलमेट रैली का उद्देश्य आम नागरिकों में यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हेलमेट के उपयोग करने से आम लोग भी प्रोत्साहित होंगे एवं सड़क के नियमों का पालन करेंगे। श्री भगत ने आम नागरिकों से हेलमेट के प्रयोग करने की अपील की।
    कलेक्टर ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित  करना है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन आपको एक जागरूक नागरिक तथा कर्तव्यशील बनाता है। मानव जीवन अनमोल है, इसके महत्व को समझें। अधिकतर दुर्घटनाएं हेलमेट नहीं पहनने की वजह से घटती है।
    कलेक्टर ने सभी से  दुपहिया वाहन के उपयोग के समय हेलमेट पहनने एवं ट्रैफिक नियमों का भी पालन करने कहा एवं लोगो से आग्रह किया कि सभी हेलमेट का उपयोग अवश्य करे।
    एसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने से ही जीवन सुरक्षित रहता है। इसलिए हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करें।
    उन्होंने आम नागरिकों से कहा कि यदि आपके सामने कोई यातायात के नियमों को भंग कर रहा है, तो उन्हें जरूर समझाईश दें। हमें ऐसी घटनाओं के प्रति उदासीनता नहीं बरतनी चाहिये। थोड़ी सी सजगता आपके जीवन को बचा सकती है।
     इस अवसर पर लोगो को हेलमेट उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। जिसमें संदीप कुमार भगत , संतोष पन्ना, स्टेपन तिग्गा, दिलेश्वर सिंह, रंजीत सिंह, दिलराज सिंह, नौमी सोनकर, विष्णु राम चौहान, ईश्वर यादव, मनकुंवर राम, मंगल महतो, सुरेंद्र राम, अशु  ठाकुर, देव प्रसाद सिंह, अखिलेश राम , शिव कुमार, भोलू, राजेन्द्र भगत, यशपाल सिंह एवं मदन सिंह शामिल है। विधायक श्री भगत एवं सभी अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को दुपहिया वाहन के उपयोग के दौरान हेलमेट पहनने की समझाइश भी दी।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री…

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.