Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
    • जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

      November 18, 2026

      बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

      November 18, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

      November 18, 2026

      जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

      November 18, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी ने किया ई-मेगा लीगल सर्विस कैंप का शुभारंभ
    छत्तीसगढ

    मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी ने किया ई-मेगा लीगल सर्विस कैंप का शुभारंभ

    adminBy adminOctober 24, 2021No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.com,धमतरी। राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत ‘मेगा लीगल सर्विस कैम्प’ आयोजित किया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 10.30 बजे से आहूत इस शिविर में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार, कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा उपस्थित रहे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरूप कुमार गोस्वामी के मुख्य आथित्य में ई-मेगा विधिक सेवा शिविर की शुरुवात की गई। मुख्य न्यायाधिपति ने इस मौके पर शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष की बात है कि वे इस शिविर का हिस्सा बन पाए हैं। उन्होंने संविधान में समान विधिक सेवा सभी नागरिकों को उपलब्ध कराने उल्लेखित अनुच्छेदों का जिक्र किया। निःशुल्क विधिक सेवा सभी नागरिकों का अधिकार है और प्रयास है कि सभी नागरिकों को इसकी जानकारी हो। विधिक जागरूकता लाने में यह ई-मेगा विधिक सेवा शिविर काफी सहयोगी साबित हुआ है। उन्होंने इसके लिए सबका धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधीश श्री गौतम भादुड़ी ने कहा कि ई-मेगा विधिक शिविर से सभी जिलों के काफी हितग्राहियों को लाभ मिला है। इस शिविर का उद्देश्य है कि लोगों को दिए गए हक के प्रति उन्हें जागरूक किया जा सके। विधिक शिविर के जरिए जो लाभ लाभार्थियों को मिला है, उसकी जानकारी देते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि इससे राज्य के आठ लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस मौके पर नालसा का हेल्पलाइन नंबर ‘15100’ भी सबके साथ साझा किया और सभी जरूरतमंदों को इसका लाभ उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अन्य को भी इसका लाभ उठाने प्रेरित करें।
    इस वर्चुअल कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री संजय कुमार अग्रवाल और श्री संजय श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में राज्यव्यापी ई मेगा विधिक शिविर आयोजित करने पर बधाई दी, क्योंकि इसके जरिए आम लोगों को विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई गई और लोगों को संविधान में उल्लेखित उनके मौलिक अधिकार की जानकारी दी गई। इसके तहत प्रयास रहा कि समान न्याय लोगों को पहुंचाने सभी जिलों में कार्य किया जाए। इस मौके पर राज्यव्यापी ई मेगा विधिक शिविर में स्वागत भाषण रजिस्ट्रार जनरल श्री संजय कुमार जायसवाल ने दिया। वर्चुअल कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
    ज़िला स्तर पर आयोजित मेगा विधिक सेवा शिविर में उपस्थित ज़िला और सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से यह विधिक सेवा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज़िला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कर आम लोगों को विधिक सेवाओ के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न विधिक और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। उन्होंने इस मौके पर नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण से सबको आवश्यक सहयोग सुलभ होने की बात उन्होंने भी दोहराई।
    इस मौके पर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने कहा कि राज्य में जो जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों के लिए बनाई गई हैं, इसका दायरा व्यापक है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अनेक सेवाएं हैं, जो कि विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत भी है। अतः आमजनों को प्रदाय की जाने वाली सभी विभागीय योजनाएं इसमें शामिल हैं। इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को यह सुविधा और सेवाएं त्वरित पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को समझाइश दी कि विभागीय अधिकारी आम जनों को ऐसी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने उसकी बारीकी से जानकारी दे और त्वरित सेवा का लाभ दिलाएं। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आज इस शिविर के जरिए ज़िले भर के चार हजार 240 लाभार्थियों को कुल 65 लाख रूपए की राशि प्रदाय की जा रही है।
    इस मौके पर ज़िले की अतिरिक्त न्यायाधीश श्रीमती सुनीता टोप्पो भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निवेदिता पॉल ने इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जो कि विधिक सेवा प्राधिकरण के दायरे में आती हैं। साथ ही आदिवासी विकास विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, श्रम, आयुक्त नगर निगम द्वारा संबंधित विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी इस अवसर पर दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश खाका ने किया। ज्ञात हो कि आज के शिविर में लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी और हितग्राही भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    By Publicuwatch AutherNovember 18, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री…

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी

    November 18, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    November 18, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी

    November 18, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण

    November 18, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.