कोंडागांव । जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर के एक गैरेज में सुबह-सुबह आग लग गई। जिससे लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। मंडी परिसर स्थित जैसवाल गैरेज के गोडाउन में धुँआ निकले से आसपास कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय कोंडागांव के मंडी परिसर के गोडाउन में अचानक सुबह आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा, जब आसपास के लोगो ने पास जाकर देखा तो कमरे में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने आग देखकर घटना की जानकारी गैरेज मालिक को दी ।
मालिक मौके पर पहुंचकर तुरंत फायर ब्रिग्रड को फोन कर घटना की जानकारी दी। काफी इंतजार के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। तो काफी देर इंतजार करने के बाद आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर जवानों ने काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, आग शॉट सर्किट की वजह से नहीं लगी है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।