
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। चरित्र शंका पर मंदिर के पुजारी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई अधमरा कर दिया, फिर आग के हवाले कर दिया. महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।
घटना भाटापारा ग्रामीण थानान्तर्गत ग्राम धौराभाठा की है, जहां साईं मंदिर के पुजारी रामनारायण पांडे ने अपनी पत्नी मंदाकिनी पांडे के चरित्र पर संदेह जताते हुए बीती रात जमकर मारपीट की, इसके बाद आग के हवाले कर दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर ग्रामीण थाना प्रभारी रौशन राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत मे लेकर आगे की जांच में जुटे हैं।