Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत

    June 19, 2026

    गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

    June 19, 2026

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत
    • गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
    • स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित, युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
    • टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
    • विकास के विश्वास का संकल्प: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण शिविरों की शुरुआत
    • वनांचल के युवाओं का पराक्रम: शंकरगढ़ के 11 युवा बने अग्निवीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत

      June 19, 2026

      गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

      June 19, 2026

      विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित, युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

      June 19, 2026

      टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

      June 19, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम

      June 19, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छात्रों, युवाओं ने दी गणतंत्र दिवस को संगीतमय सलामी
    बिलासपुर

    छात्रों, युवाओं ने दी गणतंत्र दिवस को संगीतमय सलामी

    adminBy adminJanuary 26, 2019No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    K.W.N.S.- Amit Mishra- बिलासपुर । शहर की गोल्डन बेल म्यूजिकल बैंड ने स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के एक दिन पहले शहर के छात्राओं और युवाओं के बीच एकल और सामूहिक गीतों की प्रतियोगिता रखी। इसमें विशेष स्कूल के बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ प्रतिभागी रहे और सभी 200 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू ने इस मौके पर कहा कि नई पीढ़ी में देशभक्ति का जोश जगाने का सबसे असरदार तरीका संगीत है। देशभक्ति गीतों की बदौलत ही अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों का खून खौला करता था। संगीत विशारद छात्रा गीतिका साहू को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया जो हाल ही में उप-पुलिस-अधीक्षक के रूप में चयनित हुई हैं।
    बीते 10 वर्षों से भक्ति संगीत, देशभक्ति और प्रेरक गीतों का मंचन करने वाली म्यूजिक बैंड, गोल्डन बेल की ओर से आज सुबह शहर की शालाओं और युवाओं के बीच देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता एकल और सामूहिक वर्ग में रखी गई थी। कार्यक्रम बिलासपुर पर केन्द्रित वेब पोर्टल बिलासपुर लाइव की पहल से आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद लखन लाल साहू ने किया। उन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम आजादी का पर्व क्यों मनाते हैं, गणतंत्र दिवस क्यों जरूरी है यह नई पीढ़ी को बताने का सबसे अच्छा माध्यम है। यह सिलसिला हमारे शहर में शुरू हुआ है तो आगे चलते रहना चाहिए। आजादी का जुनून पैदा करने में गीत-संगीत की बड़ी असरदार भूमिका रही है। यही बात हमारे स्कूल और कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों और युवाओं को अब भी प्रभावित करती है।
    छह घंटे तक चले इस आयोजन में शहर के करीब एक दर्जन स्कूलों के 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। तीन वर्गों की इस प्रतियोगिता में बिलासपुर गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं भी प्रतिभागी रहीं।
    उल्लेखनीय यह रहा कि विकास नगर और तिफरा स्थित नेत्रहीन विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया और सामान्य बच्चों के साथ ही स्पर्धा की और उन्हें सफलता भी मिली। 14 वर्ष तक एकल देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में नेत्रहीन टिकेश्वरी ने सामान्य वर्ग के बच्चों को पीछे करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह विकास नगर स्थित नेत्रहीन विद्यालय की छात्रा हैं। द्वितीय स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल के विकास गोस्वामी ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल की शौर्या तिवारी रहीं। 18 वर्ष तक के आयु समूह में सेंट जेवियर्स स्कूली की सचिता श्रीवास्तव प्रथम रहीं। दूसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के देवतोष श्रीवास्तव रहे। तृतीय स्थान पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के देवातय रहे। इससे अधिक उम्र वर्ग की स्पर्धा मे बिलासा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एकल वर्ग में भाग लिया, जिसमें सुखविन्दर सिंह ने प्रथम स्थान और लक्ष्मी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लक्ष्मी नेत्रहीन छात्रा हैं।
    समूह गान प्रतियोगिता एक ही वर्ग में रखी गई जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहला स्थान अर्जित किया, दूसरा स्थान सेंट जेवियर्स और तीसरा ब्रिलियेंट पब्लिक स्कूल बिजौर को मिला।
    इस आयोजन को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह था और लगातार 6 घंटे तक राघवेन्द्र राव सभा भवन में श्रोता मौजूद रहे।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता जेठू साहू ने उपस्थित होकर घोषणा की वे श्रेष्ठ गायकों को अपनी आगामी फिल्मों में जगह देंगे। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा ने कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के सामाजिक सरोकार को प्रदर्शित करता है।
    इस मौके पर संगीत विशारद गीतिका साहू को सम्मानित किया गया। वे राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के बाद उप पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित की गई हैं।
    कार्यक्रम में उपस्थित दर्शक नेत्रहीन विद्यालयों के दो दर्जन से अधिक बच्चों की गर्मजोशी से द्रवित हो उठे और इसकी खूब सराहना की। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने इन नेत्रहीन छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण के लिए उपकरण देने की घोषणा की। संगीत साधक गिरीश त्रिवेदी और विवेक जोगलेकर ने प्रत्येक नेत्रहीन प्रतिभागी के लिए विशेष उपहार दिये। कार्यक्रम के संचालन के लिए कोरबा से विशेष रूप से रविन्द्र साहू पहुंचे थे जो बीते दस वर्षों से राष्ट्रीय समारोहों में कोरबा के कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।
    बिलासपुर लाइव वेब पोर्टल के एडिटर राजेश अग्रवाल ने कहा कि नई प्रतिभाओं को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। गोल्डन बेल म्यूजिकल बैंड के चेयर मेन परमवीर मरहास ने कहा कि इन युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हम उन्हें मंच उपलब्ध कराते रहेंगे।
    कार्यक्रम में पार्षद अखिलेश चंद्र बाजपेयी, शैलेन्द्र जायसवाल व स्कूल कॉलेजों के प्राचार्य तथा संगीत शिक्षक व संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    June 17, 2026

    तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत

    June 17, 2026

    पूर्व CM भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका : आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, याचिका निरस्त करने की मांग खारिज

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202338

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202025
    Don't Miss
    रायपुर

    आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत

    By Publicuwatch AutherJune 19, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

    गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

    June 19, 2026

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    June 19, 2026

    विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित, युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

    June 19, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आंधी-तूफान के बाद सुकमा में राहत का बड़ा अभियान: 474 परिवारों को 69.32 लाख रुपये की सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की शुरुआत

    June 19, 2026

    गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ

    June 19, 2026

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    June 19, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202338

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.