
publicuwatch24.com-मुंगेली। किसान समृद्ध होगे तो राज्य और देश में खुशहाली आएंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इसे सार्थकता प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत देयक में राहत देने के लिए मार्च 2019 से बिजली बिल हाफ योजना प्रारंभ की गई है। बिजली बिल हाफ योजना में बिजली बिल से छुटकारा, 50 प्रतिशत बिजली बिल में छुट, 400 यूनिट बिजली बिल की खपत पर छुट तथा अधिक बिल के खपत करने वालो के लिए छुट का प्रावधान किया गया है।
इस योजना अंतर्गत मुंगेली जिले में अब तक 14 लाख 17 हजार 301 विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। जिसके फलस्वरूप उनमें खुशी व्याप्त है। इस संबंध में मुंगेली के नागरिक श्री राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि 2019 के पहले बिजली बिल आता था तो बिजली बिल पटाने के लिए सोचना पड़ता था। अपने अन्य आवश्यकताओं में कटौती कर बिजली की बिल पटाते थे और मन मसोस कर रह जाते थे। अब राज्य शासन की बिजली बिल हाफ योजना से बिजली बिल की आधी राशि का भुगतान करना पड़ता है। बिजली बिल की आधी राशि पटाने से बचत राशि से उनके द्वारा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। बिजली बिल हाफ करने पर उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति अभार व्यक्त किया। इसी तरह अन्य विद्युत उपभोक्ताओं ने भी बिजली बिल हाफ होने पर अपनी खुशी व्यक्त किया है।