
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा सांसद चुनाव में सुनील सोनी जी को भारी बहुमत दिलाने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रायपुर के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि यह जीत मोदी जी के पांच वर्ष के कार्यों व राष्ट्रवाद के विचारों को जनता तक पहुंचा कर उन्हें मतदान केंद्र तक लाकर सुनील सोनी जी को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं की जीत है। बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है और आगे भी कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश भर में पार्षद एवं महापौर जीताकर जीत के क्रम को जारी रखेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रखा गया है। सभी कार्यकर्ताओं ने भारी गर्मी के बावजूद परिश्रम करके इतनी बड़ी जीत दिलाई है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का मैं दिल से सम्मान करता हूं ।
नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत से आज भारतीय जनता पार्टी की इतनी बड़ी जीत हुई है। यह आप सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली से लेकर रायपुर के सड़कों तक आप सभी के अधिकार और सम्मान के लिए मैं 5 वर्ष लगातार संघर्ष करूंगा। बैठक में पूर्व विधायक देवजी भाई, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, छगन मुंदड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सुभाष तिवारी, संदीप शर्मा, डॉ. जे.पी. शर्मा, अशोक पांडेय, श्यामसुंदर अग्रवाल, जयंती पटेल, मीनल चौबे, चन्नी वर्मा, गोवर्धन खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, रमेश सिंह ठाकुर, संजूनारयाण सिंग, हेमंत साहू, बजरंग खंडेलवाल, सत्यम दुआ, अनुराग अग्रवाल, खेमराज बैद, जितेन्द्र धुरंधर, नवीन शर्मा, अनिता महानंद, अकबर अली, शैलेन्द्री परगनिहा, विजय जयसिंघानी, हेमलता चंद्राकर, मुरली शर्मा मोहन एंटी, योगी अग्रवाल, दिलीप सिंह होरा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।