रायपुर । राजा तालाब के कैनाल रोड मार्ग पर यात्रियों और आम लोगो की सुविधा के लिए सड़क किनारे यात्री प्रतीक्षालयों और वाटर एटीएम बनाए गए हैं, देर रात यहाँ यात्री प्रतीक्षालयों और वाटर एटीएम को तोड़ा गया है लेकिन ना तो इलाके के पार्षद और ना ही नगर निगम ने इस पर कुछ संज्ञान लिया है, आस पास के लोगो ने बताया की राजा तालाब के कुछ असामाजिक तत्व देर रात शराब पीकर यहाँ आकर उत्पात मचाते है कई लोग तो शाम के बाद यहाँ बैठकर शराबखोरी करते हैं। आसपास इन दिनों आसामाजिक तत्वों का जमघट लग रहा है लेकिन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बताया गया है कि कई लोग झुंड बनाकर यहां खड़े रहते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कैनाल रोड पर लूट की भी कई घटनाएं हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है इस तोड़ फोड़ की घटना के पीछे इन्ही असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है ।