रायपुर । राजधानी रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक संबलपुर मंडल में कांटाभाजी-मुरीबहल-रहेनाभाटा रूट में डेवलपमेंट कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 10 और 11 जून को भी कुछ ट्रेन रद्द रहेगी. बता दें कि रायपुर और दुर्ग से विशाखापट्टनम तक जाने वाली ट्रेनों को सोमवार के लिए रद्द किया गया है. वहीं विशाखापट्टनम से लौटने वाली ट्रेनें भी रद्द है. ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर से 10 जून को छूटने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को विशाखापट्टनम से छूटने वाली 58528 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को दुर्ग से छूटने वाली 58529 दुर्ग-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी.
विशाखापट्टनम से 10 जून को छूटने वाली 58530 विशाखापट्टनम -दुर्ग पैसेंजर रद्द रहेगी.
10 जून को टिटलागढ़ से छूटने वाली 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी.
11 जून को रायपुर से छूटने वाली 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी.