
publicuwatch24.com,रायगढ़। जिला जेल से पेशी के लिए आए चोरी सहित अन्य कई मामलों का आरोपित रायगढ़ कोर्ट परिसर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोर्ट परिसर से फरार आरोपित मार्शल यादव मिट्ठूमुड़ा जूटमिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह चोरी के मामले में जिला न्यायालय में निरूद्घ था। उसे अन्य दिनों की तीन आरक्षक और दो हवलदार जेल से निकालकर बस में सवार कर पेशी के लिए रायगढ़ न्यायालय लेकर गए थे। पेशी के बाद उसे जेल लाया जाना था। इसी दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की घटना शाम पांच बजे के आसपास की बताई गई है। फिलहाल चक्रधर नगर थाना में बंदी के फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि आरोपित मार्शल पर दर्जनों अपराध दर्ज है। पुलिस रिकार्ड में वह निगरानी बदमाश है। बहरहाल फरार आरोपित की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पहले भी हो चुकी है घटना पेशी के आए बंदी का पुलिस कर्मी को चकमा देकर भागने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दुष्कर्म का एक आरोपित पुलिस को धक्का देकर भागने में सफल रहा। हालांकि उसे थोड़ी दे देर बार उसके गृह ग्राम से कपड़ लिया गया। ताजा मामले का आरोपित पर कई मामलों में पहले से ही जांच चल रही है। ऐसे में उसके भागने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है।