
publicuwatch24.com,कोरबा। एसईसीएल के भूविस्थापित चन्द्रनगर जटराज, पाली पडनिया, सोनपुरी, खैरभवना, रिसदी के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. वहीं मजदूरों ने विरोध में कुसमुंडा खदान में एनएसआईपीएल कंपनी का काम बंद करा दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कम्पनी अपनी मनमानी कर रही है. भूविस्थापितों को नौकरी नहीं दी है. और जितने लोग काम कर रहे उससे मजदूरी दर कम दी जा रही है।
आंदोलन से खदान में वाहनों की लंबी कतार लग गई है. मौके पर एसईसीएल के अधिकारी और कुसमुंडा पुलिस पहुंचे हैं।