
publicuwatch24.com,सूरजपुर। सूरजपुर के नमदगिरी गांव में एक सोलह साल के बालक विवेक ने दो मासूमों की जिंदगी बचाकर साहस की मिसाल दी थी. इस मिसाल को प्रेरणा बनाने के लिए पुलिस स्वतंत्रता दिवस पर साहसी बालक का सम्मान करने वाली है।
सूरजपुर के नमदगिरी गांव के रेण नदी में बीते माह एक दुखद घटना हुई थी, जहां गांव की चार बच्चियां नहाने गई हुई थी. इसी दौरान चारों बच्चियां पानी में डूबने लगी. वहीं मौजूद गांव का 16 साल का विवेक केवट तुरंत पानी में छलांग लगाकर दो बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन दो बच्चियों को डूबने से नहीं बचा सका
आज विवेक के मन में दोनों तरह की भावनाएं हैं. एक तरफ दो बच्चियों को नहीं बचा पाने का दुख और दो बच्चियों को बचा लेने की खुशी भी है. लेकिन 16 साल के विवेक ने जिस साहस से दो बच्चियों की जान बचाई, उसके लिए 15 अगस्त को पुरस्कार देकर पुलिस विभाग उसे सम्मानित करेगी. बहरहाल, सूरजपुर के नमदगिरी जैसे छोटे से गांव के विवेक ने साहस की मिसाल पेश कर दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा साबित हो रहे हैं।