रायपुर । पासपोर्ट बनाना एक सरल प्रक्रिया है जिसमे सही जानकारी के साथ आवेदन भरने से विदेश भ्रमण की अनुमति मिलना तय है। पासपोर्ट की सरल प्रक्रिया के बावजूद लोगों से सिली मिस्टेक हो रहे है, जिसके कारण उन्हें पैनाल्टी देना पड़ता है या आवेदन रद्द हो जाता है। इनमें से कुछ लोग अज्ञानतावश तो कुछ जानबूझ कर आवेदन में मांगी गई जानकारी को भरने में कोताही बरतने के मामले सामने आए है। क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन में 100 से 120 आवेदन रोजाना आते है, जिसमें पांच से सात आवेदनों में गलत जानकारी देने के कारण रद्द हो जाते है। पासपोर्ट अधिकारी सीपी यादव ने बताया कि फर्जी आवेदकों को पासपोर्ट अधिनियम 1967 तहत पैनाल्टी के प्रावधान है। पैनाल्टी के रूप में 500 से लेकर 50000 रूपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। जिसमें नागरिकता छुपाने पर सर्वाधिक व कोई अन्य मामलों पर अलग-अलग दंड के प्रावधान है। आवेदन के पश्चात पुलिस वैरीफिकेशन में ऐसे मामले मिलते है, जिसमें आवेदक का समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है।2018 में बने 56010 पासपोर्ट : गत वर्ष 2018 में पासपोर्ट ऑफिस में 59357 आवेदन आए थे, जिसमें से 3347 आवेदन का सत्यापन नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया। वर्तमान में लगभग 25000 पासपोर्ट बनाए जा चुके है।
पैनाल्टी से बचने के लिए ऐसे करें आवेदन
पासपोर्ट अधिनियम के अनुसार आवेदन करने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश दिए है, पैनाल्टी से बचने के लिए दिसा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. जिससे आवेदक पैनाल्टी से बच सकता है। जिसमें गलत जानकारी दर्ज करना या छुपाना दंड के श्रेणी में आता है। इसके लिए आप को पानी बिल, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, इनकम टैक्स के कागजात, वोटर आईडी, गैस कनेक्शन का फ्रूफ, जहां काम करते हो वहां के लेटरहेड पर बना सर्टिफिकेट, पति-पत्नी के पासपोर्ट की कॉपी, माता-पिता के पासपोर्ट की कॉपी (नाबालिग के लिए), आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, ऐक्टिव खाते की पासबुक आदि में से किसी की भी कॉपी आवेदन के साथ लगा सकते हैं। वेरीफिकेशन के वक्त ओरिजनल प्रमाणपत्र आपको साथ लेकर जाना होता हैं।
रिजेक्ट होने पर पुन: करें आवेदन
आवेदन में गलत जानकारी मिलने पर विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार आवेदक से पैनाल्टी वसूल कर उसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में सही जानकारी के साथ पुन: नए सिरे से आवेदन करना पड़ता है। अत: इन सभी उलझनों से बचने के लिए आवेदकों को लिए पासपोर्ट की गाइड लाइन बनाई गई है जिसके अनुसार आवेदन कर लाभ उठाया जा सकता है। जिसे समय और धन की बचत होगी।
पैनाल्टी से होती है अच्छी कमाई
अधिकारियों के मुताबिक रोजाना आने वाले आवेदकों की त्रुटि से 500 रूपए न्यूनतम पैनाल्टी है, सिर्फ रायपुर में ही गत वर्ष 3347 मामले मिले थे। कुछ आवेदक गंभीर जानकारी छुपाने के दोषी पाए गए है, इनसे अधिक पैनाल्टी वसूली गया। यह रकम रोजाना संबंधित विभाग के खाते में जमा करा दिए जाते है। विदेश मंत्रालय देशभर से आए आवेदनोंं की सूक्ष्मता से छानबीन करती है, जिसमें लापरवाही मिलने पर पैनाल्टी लगाया जाता है।