
publicuwatch24.com,नारायणपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. सुरक्षा में लगे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग में मुठभेड़ हुई है. जवान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के सुरक्षा (ROP- रोड ओपनिंग पार्टी) में लगी थी. घटना की एएसपी नीरज चंद्राकर ने पुष्टि की है।
मुठभेड़ में आईटीबीपी का एक जवान शिवकुमार मीणा शहीद हो गया है. जवान राजस्थान का रहने वाला था।